Breaking Newsभारत

बस्ती : श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से समस्त पापों से मिलती है मुक्ति : आचार्य ऋषिराज पाण्डेय

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से समस्त पापों से मिलती है मुक्ति : आचार्य ऋषिराज पाण्डेय

इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। बहादुरपुर विकास क्षेत्र के सेमरा चींगन गांव में समाजसेवी संजीव पाण्डेय के संयोजन में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश शोभायात्रा के दौरान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और भजन कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्ति मय रहा। हाथी घोड़े और बैण्ड बाजों के साथ निकली शोभा यात्रा आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस दौरान कलश लिए 108 कन्याएं पौराणिक मनोरमा नदी से कलश भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां कलश स्थापित करते हुए कथा व अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। अवध धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य ऋषिराज पाण्डेय जी ने संगीत मयी श्री मद्भागवत कथा के पहले दिन कथा महात्म्य के अन्तर्गत भक्ति , ज्ञान वैराग्य के बारे में बताते हुए धुंधकारी एवं गोकर्ण जी की कथा का वर्णन किया। कहा कि जन्म – जन्मान्तर एवं युग युगान्तर में जब पुण्य उदय होता है , तब ऐसा अनुष्ठान होता है। श्री मद्भागवत कथा एक अमर कथा है। कहा कि सबसे पहले शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को श्री मद्भागवत कथा सुनाई थी। श्री मद्भागवत कथा अमृत पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है। कलश यात्रा व कथा के दौरान मुख्य यजमान सरोज पाण्डेय , कृष्ण कुमार पाण्डेय , रमेश चन्द्र पाण्डेय , राजनरायन पाण्डेय , अजय प्रताप पाण्डेय , विजय नारायण पाण्डेय , अनिल पाण्डेय , संदीप पाण्डेय , प्रशान्त पाण्डेय , रामतौल , अशोक पाण्डेय , शिवम पाण्डेय , सत्यराम , अंश पाण्डेय , सुरविन्द , रामदयाल पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button