Breaking Newsभारत

दुल्लहपुर (गाजीपुर) : डॉ. राजकुमार चौहान हत्याकांड के विरोध में जखनिया में कैंडल मार्च, सीबीआई जांच व फांसी की मांग

डॉ. राजकुमार चौहान हत्याकांड के विरोध में जखनिया में कैंडल मार्च, सीबीआई जांच व फांसी की मांग

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। गोरखपुर के चर्चित डॉ. राजकुमार चौहान हत्याकांड के विरोध में जन जनवादी पार्टी के तत्वावधान में जखनिया स्थित 124-डी नेशनल हाईवे पर जोरदार कैंडल मार्च निकाला गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडा-बैनर लेकर मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों को फांसी देने, मामले की सीबीआई जांच कराने तथा पीड़ित परिजनों को 5 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की।

मुख्य वक्ताओं ने कहा कि चौहान समाज ने भारी समर्थन देकर सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन वर्तमान में उसी समाज का उत्पीड़न हो रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

जन जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजय चौहान के नेतृत्व में निकाले गए इस कैंडल मार्च में मऊ के जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र चौहान, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष विनोद चौहान, कमलेश चौहान, काशी चौहान, फौजी चौहान, राममूरत गौतम, सुरेश चौहान एडवोकेट, अमरजीत, रामचरित, अरविंद चौहान, भानू चौहान, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पासी एडवोकेट, विमलेश, शंभूनाथ, संतोष यादव,प्रवेश, छोटू, मुकेश, कुमार बृजेश, छेदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button