Breaking Newsभारत

गजब: जब पेट्रोल पंप पर तेल भराने पहुंच गया ‘हेलिकॉप्टर’, देख लोगों ने पकड़ लिया माथा; पूछा- ये कैसे यहां लैंड कर गया?

गजब: जब पेट्रोल पंप पर तेल भराने पहुंच गया ‘हेलिकॉप्टर’, देख लोगों ने पकड़ लिया माथा; पूछा- ये कैसे यहां लैंड कर गया?

गाजीपुर में एक कार लोगों के लिए चर्चा का विषय बना है. कार को हेलीकॉप्टर के रूप में मॉडिफाई किया गया है. कार जब पेट्रोल पंप पर पहुंची, तो वहां इसे देखने वालों की भारी भीड़ जुट गई. वहीं परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन बताया है.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब सड़कों पर दौड़ती एक हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली गाड़ी पेट्रोल पंप पर पहुंच गई. पहली नजर में लोगों को लगा कि कोई हेलीकॉप्टर पेट्रोल भरवाने आया है, लेकिन पास जाकर देखने पर मामला कुछ और ही निकला.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब सड़कों पर दौड़ती एक हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली गाड़ी पेट्रोल पंप पर पहुंच गई. पहली नजर में लोगों को लगा कि कोई हेलीकॉप्टर पेट्रोल भरवाने आया है, लेकिन पास जाकर देखने पर मामला कुछ और ही निकला.

दरअसल यह कोई हेलीकाॅप्टर नहीं बल्कि एक मॉडिफाइड कार थी, जिसे किसी शख्स ने हेलीकॉप्टर का रूप दे दिया था. कार के पिछले हिस्से को हेलीकॉप्टर जैसा डिजाइन किया गया था और ऊपर नकली रोटर ब्लेड (पंखे) लगाए गए थे. दूर से देखने पर यह गाड़ी बिल्कुल हेलीकॉप्टर जैसी नजर आ रही थी, जिसे देख लोग हैरान रह गए.

यह अनोखी हेलीकॉप्टर कार सुहवल थाना क्षेत्र में सोमवार को ग्रामीण सड़कों पर घूमती नजर आई. इसे देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जुट गई और लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें बनाते दिखाई दिए. गाड़ी सामान्य गति से सड़क पर चल रही थी और इसमें लगे सभी हेलीकॉप्टर जैसे उपकरण केवल दिखावे के लिए थे.

क्या कहते हैं परिवहन विभाग के अधिकारी:

हालांकि, इस तरह के प्रयोग ने सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी वाहन के मूल डिजाइन में बिना अनुमति बदलाव करना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है. इस तरह की मॉडिफिकेशन न केवल अवैध है, बल्कि सड़क पर अन्य लोगों के लिए खतरा भी बन सकती है.

वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक, कार पर लगे रोटर ब्लेड और अतिरिक्त ढांचा दुर्घटना का कारण बन सकते हैं. खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में. ऐसे मामलों में वाहन जब्त करने और जुर्माना लगाने जैसी कार्रवाई की चाहिए.

फिलहाल यह हेलीकॉप्टर कार इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लिया है. अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button