गाजीपुर : पुलिस से भिड़ा शातिर: मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, तमंचा संग दबोचा गया

गाजीपुर
पुलिस से भिड़ा शातिर: मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, तमंचा संग दबोचा गया
गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए पुलिस ने करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को धर दबोचा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
मंगलवार को थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल अपनी टीम के साथ ग्रिन फिल्ड छपरा-गाजीपुर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 65/2026 धारा 308(5) बीएनएस से जुड़े वांछित अभियुक्त श्रीधर वर्मा उर्फ छोटे वर्मा को दबोच लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद जब टीम अभियुक्त की निशानदेही पर अवैध असलहा बरामद करने जा रही थी, तभी उसने अचानक पुलिस टीम पर जानलेवा फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और उसका खेल खत्म हो गया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके से .315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
इस कार्रवाई के बाद थाना करीमुद्दीनपुर में मु0अ0सं0 68/2026 के तहत धारा 109(1), 262 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



