Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सम्पूर्ण समाधान दिवस में 241 शिकायतें प्राप्त, 34 का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 241 शिकायतें प्राप्त, 34 का मौके पर निस्तारण

गाजीपुर, 23 मार्च 2026।जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से तहसील सैदपुर सभागार में अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सैदपुर तहसील में कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जनपद की सातों तहसीलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 241 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 34 का तत्काल समाधान किया गया। अन्य तहसीलों में प्राप्त शिकायतों का विवरण इस प्रकार है,जमानियां में 14 में से 2, कासिमाबाद में 14 में से 5, सेवराई में 23 में से 3, जखनियां में 29 में से 2, सदर में 35 में से 6 तथा मुहम्मदाबाद में 56 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का तत्काल समाधान कराया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश के साथ अग्रसारित किया गया।उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीनी और आपसी विवादों के मामलों में आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही लेखपालों को निर्देश दिए गए कि छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल समाधान कर शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button