रायबरेली : डीएम ने जनगणना प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोकेशन रायबरेली
राजेंद्र कुमार
India now 24
तहसील रायबरेली
डीएम ने जनगणना प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
रायबरेलीः- 20 मार्च 2026

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आज जनगणना के लिए कार्मिकों को दिये जा रहे प्रशिक्षण केन्द्र, पंचायत सभागार दरीबा का निरीक्षण कर जनगणना से सम्बन्धित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना-2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत जनपद रायबरेली में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 16 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया था, जिसमें सलोन एवं महाराजगंज तहसील के कुल 36 फील्ड ट्रेनरों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण में शासन स्तर से प्रशिक्षित 04 मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जो आगे चलकर अन्य कार्मिकों को प्रशिक्षित करेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की समस्त प्रक्रियाओं, डेटा संकलन की विधियों, डिजिटल उपकरणों के प्रभावी उपयोग, मोबाइल एप्लिकेशन के संचालन तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।
इसके अतिरिक्त, द्वितीय चरण में 19, 20 एवं 23 मार्च 2026 को दो बैचों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका आज दूसरा दिन है।, जिसमें तहसील सदर, लालगंज, सलोन एवं ऊँचाहार के कुल कुल 62 अन्य कार्मिकों/फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रकार जनपद में चरणबद्ध तरीके से सभी संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षित कर जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने की तैयारी की जा रही है।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु निर्देशित किया गया है कि सभी प्रशिक्षु प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से ग्रहण करें तथा जनगणना कार्य में पूर्ण जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें, जिससे जनपद के सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, अतः इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न हो तथा सभी संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दक्षता प्रदान की जा सके, जिससे जनगणना 2027 का कार्य जनपद रायबरेली में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा भी निर्देशित किया गया है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए तथा सभी कार्मिक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सलोन सचिन यादव नामित किए गए हैं, जिनके निर्देशन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।



