Breaking Newsभारत

गाजीपुर : चोरी का माल समेत शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी का माल समेत शातिर चोर गिरफ्तार

गाजीपुर | जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को धर दबोचा।

उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन भदौरा पर चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सागर पुत्र राघेश्याम कमकर निवासी ग्राम सेवराई

थाना गहमर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी और पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी के पैसों में से 1600 रुपये नगद और दो बोरियों में कुल 35.6 किलो चना बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के खिलाफ थाना गहमर में मु0अ0सं0 33/2026 धारा 305A बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button