Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

गाजीपुर। अपराधियों पर सख्ती के संदेश के बीच थाना भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक थाना भुड़कुड़ा श्याम जी यादव ने अपने हमराहियों के साथ मुखबिर खास की सूचना पर सक्रिय होकर कोतवाली थाना क्षेत्र के उत्तरी क्रॉसिंग से चौजा जाने वाली सड़क के पास अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सवरू उर्फ रोहन (21) वर्ष पुत्र लल्लन बासफोर, निवासी ग्राम भवरूपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से ही l

मु0अ0सं0 148/2025 धारा 137(2) बीएनएस, बढ़ोतरी धारा 65(1), 87 बीएनएस तथा 5L/6 पाक्सो एक्ट
के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव थाना कोतवाली भुड़कुड़ा अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button