तहसील सदर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लंबित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।14/02/026को
तहसील सदर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लंबित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

गाजीपुर— जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने तहसील सदर के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर कार्यालय, तहसील सदर के न्यायालय कक्षों में रखी फाइलों, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, नायब तहसीलदार (नगर सदर, बिरनो, करण्डा) न्यायालय/कार्यालय, तहसील अभिलेखागार कक्ष, न्यायालय तहसीलदार न्यायिक, भूलेख कंप्यूटर कक्ष तथा न्यायालय तहसीलदार सदर में लंबित पुरानी पत्रावलियों का अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि अवशेष पत्रावलियों में ससमय दाखिल-दफ्तर की कार्रवाई पूर्ण करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।संग्रह कार्यालय एवं रिकॉर्ड रूम के निरीक्षण के दौरान लंबित पत्रावलियों, ऑनलाइन आरसी, स्टाम्प रजिस्टर, म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, खसरा, खतौनी सहित अन्य अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर राजीव यादव एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।



