गाजीपुर में यूपी-112 की 5 नई दोपहिया पीआरवी गाड़ियां रवाना, पुलिस रिस्पांस टाइम होगा और तेज

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।13/02/026को
गाजीपुर में यूपी-112 की 5 नई दोपहिया पीआरवी गाड़ियां रवाना, पुलिस रिस्पांस टाइम होगा और तेज

गाजीपुर।जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत गाजीपुर पुलिस को दोपहिया पीआरवी 112 की 05 नई गाड़ियां मिलीं। शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ ईरज राजा ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोपहिया पीआरवी 112 की इन नई गाड़ियों के शामिल होने से पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आपातकालीन स्थितियों में जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।पुलिस विभाग के अनुसार, इन नई गाड़ियों का मुख्य उद्देश्य जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की पहुंच को तेज बनाना है। दोपहिया वाहन होने के कारण संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मी शीघ्रता से मौके पर पहुंच सकेंगे, जिससे अपराध नियंत्रण एवं गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।नई पीआरवी 112 गाड़ियों के संचालन से पुलिस की रिस्पांस टाइम में और कमी आने की उम्मीद है। इससे आपातकालीन कॉल पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी और आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत होगा।कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन गाजीपुर के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन की इस पहल को जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



