बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।13/02/026को
जय माँ ब्राह्मणी देवी नाईट सर्किल कप: रोशनी में सजा क्रिकेट का महाकुंभ, मसाला सिंह बोले—“युवा ही क्षेत्र की असली ताकत”




जखनियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के रामसिंहपुर चट्टी पदुमपुर में 13 फरवरी 2026 की रात खेल प्रेमियों के उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ‘जय माँ ब्राह्मणी देवी नाईट सर्किल कप’ क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ रात्रि 8:00 बजे किया गया। आकर्षक रोशनी और जोश से भरे माहौल में शुरू हुई इस प्रतियोगिता ने ग्रामीण अंचल में खेल का नया उत्सव खड़ा कर दिया।प्रतियोगिता की एंट्री फीस 651 रुपये निर्धारित की गई है। विजेता टीम को 8100 रुपये एवं उपविजेता टीम को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार तथा हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए भी विशेष पुरस्कार की व्यवस्था की गई है।आयोजकों ने बताया कि मैच कैनवस की गेंद से खेले जा रहे हैं तथा अम्पायर का निर्णय सर्वमान्य होगा। हारने वाली टीम पुनः प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगी। रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था में खेले जा रहे मुकाबलों ने दर्शकों में विशेष उत्साह भर दिया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि रूप में वृजेश लाल श्रीवास्तव, रामाधार गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता, जय प्रकाश सिंह (मुन्ना सिंह), डॉ. अनिल यादव, सतपाल सिंह (घुरा सिंह) एवं सत्येन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मसाला सिंह (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जखनियां) दयाशंकर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि सत्येन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मसाला सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं। जरूरत है उन्हें मंच और अवसर देने की। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और समाज को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।”
वहीं डॉ अनिल यादव ने अपने संबोधन में कहा, “खेल हमें अनुशासन, एकता और संघर्ष की सीख देता है। गांव स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।”
वही इस आयोजन में कमेटी के सम्मानित सदस्यों में तबरेज उर्फ पबारू, पप्पू यादव बिट्टू पाल गुड्डू यादव सुशील यादव विशाल यादव ओम प्रकाश यादव प्रीतम दिव्यांशु सिंह अभय यादव राजन यादव नसीम अंसारी की उपस्थिति रही।पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही और मैदान तालियों व उत्साह से गूंजता रहा। ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल भावना, सौहार्द और सामाजिक एकता को सशक्त करने का कार्य कर रही है।



