Breaking Newsभारत

विकासनगर के ए पी एम पैलेस से युवक की बाइक लेकर किरायेदार फरार, पीड़ित ने पावर हाउस पुलिस चौकी में दी तहरीर

विकासनगर के ए पी एम पैलेस से युवक की बाइक लेकर किरायेदार फरार, पीड़ित ने पावर हाउस पुलिस चौकी में दी तहरीर

लखनऊ। थाना विकासनगर क्षेत्र स्थित ए-पी एम पैलेस में कार्यरत एक युवक की बाइक कथित रूप से किरायेदार द्वारा लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पावर हाउस पुलिस चौकी विकासनगर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित राहुल सिंह पुत्र दिलीप सिंह, निवासी कस्बा बेहजम, थाना नीमगांव, जनपद लखीमपुर खीरी, विकासनगर स्थित ए-पीएम पैलेस में निजी नौकरी करता है। आरोप है कि 1 फरवरी 2026 को होटल में किराये पर रह रहे रोहन सिंह पुत्र सुनील सिंह, निवासी प्रभाकर नगर, मड़ियांव, लखनऊ तथा उसके साथ रह रही ज्योति देवी पुत्री अशोक कुमार (निवासी गुवाहाटी, असम) ने मिलकर उसकी मोटरसाइकिल ले ली।

बताया गया कि दिनांक 7 फरवरी 2026 को रोहन सिंह ने एटीएम से रुपये निकालने की बात कहकर पीड़ित प्रार्थी से पल्सर बाइक रेड ब्लैक N-125 (UP 31 CK 1537) मांगी। विश्वास में आकर राहुल सिंह ने अपनी बाइक दे दी, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। आरोप है कि साथ में रह रही युवती भी बाद में बहाने से चली गई और दोनों बाइक समेत फरार हो गए।

पीड़ित का कहना है कि वाहन फाइनेंस पर है। घटना की सूचना यूपी-112 को भी दी गई थी। अब पीड़ित प्रार्थी ने विकासनगर थानांतर्गत पावर हाउस पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button