यूपी: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, हाल ही में छोड़ी थी कांग्रेस; मिलने जा रहा SP को चुनावी फायदा

यूपी: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, हाल ही में छोड़ी थी कांग्रेस; मिलने जा रहा SP को चुनावी फायदा
बीते दिनों कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल होंगे। जल्द ही वह औपचारिक एलान करेंगे।
बीते दिनों कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल होंगे। उन्हें जल्द ही पार्टी की औपचारिक सदस्यता दी जाएगी। बीते दिनों उन्होंने पार्टी में खुद की उपेक्षा की बात कहते हुए कांग्रेस से किनारा किया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद इस बात की अटकलें लग रहीं थीं कि वह बसपा में शामिल हो सकते हैं। मालूम हो कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और पार्टी में उनका अच्छा रसूख था।
यूपी के कद्दावर नेता में थी गिनतीनसीमुद्दीन सिद्दीकी कद्दावर नेता माने जाते हैं और इससे पहले बसपा की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक अनुभव और पकड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत मानी जाती है। कांग्रेस छोड़ने के बाद प्रदेश या केंद्रीय नेतृत्व ने उनके जाने पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की थी।
सपा को मिला एक मुस्लिम चेहरानसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में आने के बाद पार्टी को एक मजबूत मुस्लिम चेहरा मिला। आजम खां के लगातार जेल में रहने के बाद पार्टी के पास जमीनी रूप से जुड़ा ऐसा कोई चेहरा नहीं था। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इससे सपा को कुछ लाभ हो सकता है।



