
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।13/02/026को
अलीपुर मदंरा में श्री संकट मोचन बालाजी हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भव्य भंडारे का आयोजन


जखनियां (गाजीपुर)। ग्राम सभा अलीपुर मदंरा (रामपुर) स्थित श्री संकट मोचन बालाजी हनुमान मंदिर में हनुमान जी की एवं राम जानकी व मां दुर्गा मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ के पश्चात समापन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में इस पावन अवसर को लेकर भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा।बीते कई दिनों से मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला चल रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रद्धाभाव से सहभागिता कर रहे थे। समापन दिवस पर मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों के संयुक्त सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से गूंज उठा। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। मंदिर की भव्य सजावट एवं दिव्य आभा ने सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर ग्राम सभा अलीपुर मदंरा के प्रधान प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी सर्वानंद सिंह झुन्ना, पलिवार प्रधान बलवंत कुमार, प्रधान सुरेश यादव सहित अनेक गणमान्य जनों की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ग्रामवासी, नवयुवक एवं मंदिर समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।प्रमुख रूप से भोलानाथ पांडे, मुकेश मौर्य, मास्टर नीरज पांडेय, रामानंद, आनंद पांडेय, सुनील पांडेय बाबा, पीयूष कांत, विशाल पांडेय, अमित पांडेय, रविंद्र यादव, आकाश पांडेय, प्रेमचंद, विपिन, पीयूष, आशीष, रोशन पांडेय सहित अनेक युवाओं एवं सम्मानित नागरिकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।आयोजक समिति ने कार्यक्रम में सपरिवार पधारे सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समस्त ग्रामवासियों एवं मंदिर समिति के संयुक्त प्रयास से यह पावन आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का यह अद्भुत संगम लंबे समय तक क्षेत्रवासियों के हृदय में स्मरणीय बना रहेगा।



