Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : अब प्रत्येक सोमवार को होगी समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक

अब प्रत्येक सोमवार को होगी समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक

बैठक के पश्चात होगा जनदर्शन का आयोजन

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर 12 फरवरी 2026/ सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए साप्ताहिक समय-सीमा बैठक के आयोजन में परिवर्तन किया गया है। जारी निर्देशानुसार अब संयुक्त जिला कार्यालय भवन, बलरामपुर के सभाकक्ष में आयोजित होने वाली समय-सीमा की बैठक प्रत्येक मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10ः00 बजे आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने सभी विभाग प्रमुखों एवं जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभाग की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट एवं आवश्यक जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
समय-सीमा बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनदर्शन कार्यक्रम में भी सभी जिला अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button