Breaking Newsभारत

चौडगरा/फतेहपुर : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर, थाने से चंद कदम पर पड़ी रही लाश एक घंटे देरी से पहुंची पुलिस

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर, थाने से चंद कदम पर पड़ी रही लाश एक घंटे देरी से पहुंची पुलिस

चौडगरा/फतेहपुर। कचहरी मे जमानत करवाने जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही एक की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हुए।

बता दे अजय पुत्र विनोद उम्र लगभग 26, अपने भाई बबलू 20 व पारिवारिक दादा जनार्दन पुत्र स्व. संकटा प्रसाद निवासी ग्राम हिम्मतपुर, थाना बकेवर से एक मोटरसाइकिल से कोर्ट कचहरी के काम से फतेहपुर जा रहे थे। रास्ते में कल्यानपुर थाना क्षेत्र में पालीखेड़ा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से अजय गंभीर रूप से चोटिल हो गए तथा जनार्दन को भी चोटे आई छोटे भाई बबलू ने तुरंत सहायतार्थ डायल 108 एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन उधर से जवाब आया कि अभी एंबुलेंस खाली नहीं है। पीड़ित बबलू इधर-उधर मदद की गुहार लगाता रहा तब जाकर किसी स्थानीय ने अपनी निजी कार में तीनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और अजय दम तोड़ चुका था डॉक्टर ने जैसे ही अजय को दिखा तो मृत घोषित कर दिया तथा जनार्दन को अधिक चोट आ जाने के कारण प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना थाना कल्यानपुर प्रभारी को दी गई परंतु लगभग 1 घंटे तक थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उधर अस्पताल में पाया गया कि तीन से चार एंबुलेंस अक्सर अस्पताल में खड़ी रहती हैं और 108/102 कॉल करने पर गाड़ी उपलब्ध नही बताया जाता है। इस बाबत एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर से बातचीत की गई तो बताया मामले का संज्ञान लिया गया है जांच करवाकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

उधर स्थानीय थाना कल्यानपुर पुलिस लगभग एक घंटे बाद अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा है।

Balram Singh
India Now24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button