भारतलाइफस्टाइल

मातृभूमि संगठन जखनिया की सराहनीय पहल: गरीब परिवार की बेटी की शादी में ₹5000 की आर्थिक सहायता


बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।08/02/025को

मातृभूमि संगठन जखनिया की सराहनीय पहल: गरीब परिवार की बेटी की शादी में ₹5000 की आर्थिक सहायता

जखनियां तहसील अंतर्गत गाजीपुर के लोकप्रिय सामाजिक संगठन मातृभूमि जखनिया द्वारा एक बार फिर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया गया। संगठन के संरक्षक नीरज सिंह अजेय के नेतृत्व में आज शादी सहयोग के माध्यम से जखनिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा जखनिया गोविंद में एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में ₹5000 नगद राशि प्रदान कर आर्थिक सहयोग किया गया।बताते चलें कि सामाजिक क्षेत्र में अपने निरंतर और सकारात्मक कार्यों के कारण मातृभूमि जखनिया हमेशा चर्चा में रहती है। यह संगठन समाज से जुड़े हर मुद्दे पर खुलकर भागीदारी निभाता है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहता है। संगठन द्वारा समय-समय पर अनेक सामाजिक, शैक्षिक और मानवीय कार्य किए जाते रहे हैं, जिससे संस्था ने लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है।आज शादी के अवसर पर दी गई इस सहयोग राशि को पाकर लाभार्थी परिवार ने मातृभूमि संगठन एवं उसके सभी पदाधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और इस सहयोग को उनके लिए अत्यंत सहायक बताया।इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मातृभूमि के संरक्षक नीरज सिंह अजेय,अध्यक्ष आरिफ अंसारी,उपाध्यक्ष मुकेश मौर्य,विवेक वर्मा, विवेक गुप्ता, गोपाल चंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, वेद प्रकाश पांडे सहित संगठन के अन्य सदस्यगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।मातृभूमि जखनिया की यह पहल न सिर्फ एक परिवार के लिए सहारा बनी, बल्कि समाज में सहयोग, सेवा और संवेदना का मजबूत संदेश भी देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button