Breaking Newsभारत
लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है
मिश्री की बगिया,गूंगे-बहरे स्कूल के पास एक पाइप के अंदर 26 वर्षीय
युवक सुजीत लोधी की डेड बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
परिजनों के मुताबिक,6 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे सुजीत ने अपनी मां से गाड़ी की चाबी मांगी और कहा कि एक लड़के का अर्जेंट फोन आ रहा है, ₹2000 की जरूरत है।
पैसे लेने के बाद उसने पर्स वापस कर दिया और घर से निकल गया।
कुछ ही समय बाद परिवार को खबर मिली कि सुजीत की लाश बरामद हो गई है।
सुजीत अपने चाचा की मिठाई की दुकान पर काम करता था।
शव के पास से नशे में इस्तेमाल होने वाली सिरिंज भी मिली है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे का आदी था।
फिलहाल ठाकुरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।



