ग़ाज़ीपुर : अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना बहरियाबाद का किया औचक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना बहरियाबाद का किया औचक निरीक्षण
अभिलेखों के अद्यावधिकरण, साफ-सफाई व महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का लिया जायजा

ग़ाज़ीपुर।अपर पुलिस अधीक्षक नगर, ग़ाज़ीपुर द्वारा आज थाना बहरियाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय ने सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से संबंधित रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों की गहन जाँच की गई तथा उन्हें अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
साफ-सफाई एवं अनुशासन के अंतर्गत थाना परिसर, बैरक एवं कार्यालयों की स्वच्छता का अवलोकन किया गया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।इस दौरान थाने पर स्थापित साइबर सेल का निरीक्षण कर साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की जानकारी ली गई तथा संबंधित कर्मियों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिसकर्मियों को फरियादियों से शालीन व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थानाध्यक्ष सहित समस्त पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।



