यूपी उप मुख्यमंत्री के अनुरोध पर ‘घूसखोर पंडत’ शीर्षक हटाने के निर्देश, ब्रजेश पाठक बोले- ब्राह्मण समाज आहत हुआ

यूपी उप मुख्यमंत्री के अनुरोध पर ‘घूसखोर पंडत’ शीर्षक हटाने के निर्देश, ब्रजेश पाठक बोले- ब्राह्मण समाज आहत हुआ
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मांग पर केंद्र सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का शीर्षक हटाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के टीजर से ब्राह्मण समाज आहत हुआ था। सरकार ने भविष्य में किसी वर्ग विशेष पर अनुचित टिप्पणी न करने के भी निर्देश दिए हैं।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अनुरोध पर भारत सरकार द्वारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज फिल्म घूसखोर पंडत के शीर्षक को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में किसी भी वर्ग विशेष पर इस तरह की अनुचित टिप्पणी को न करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे सामाजिक वैमनस्य फैलता हो।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म के टीजर को लांच होने के साथ ही ब्राह्मण समाज बहुत आहत हुआ। उन्होंने इस प्रकरण को लेकर भारत सरकार से फिल्म के शीर्षक को हटाने का अनुरोध किया था।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने उनके अनुरोध को मानते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस टाइटल को हटाने के सख्त निर्देश जारी करते हुए भविष्य में किसी भी वर्ग विशष पर इस तरह की अनुचित टिप्पणी को फिल्मों, वेब सीरीज एवं अन्य माध्यमों में अमल में न लाए जाने के निर्देश दिए हैं, जिससे सामाजिक विद्वेष पनपता हो। उप मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग को स्वीकार करने पर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।



