Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : जखनिया ब्लॉक सभागार में विकास कार्यों को लेकर अहम बैठक, प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने रखी समस्याएं और प्रस्ताव

जखनिया ब्लॉक सभागार में विकास कार्यों को लेकर अहम बैठक, प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने रखी समस्याएं और प्रस्ताव

जखनियां/गाजीपुर।जखनिया विकासखंड के सभागार में आज ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं विभिन्न विभागों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख इंदु देवी ने की। इस बैठक में विकासखंड जखनिया की समस्त ग्राम सभाओं के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।बैठक के दौरान उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक-एक कर अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को सदन के समक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने अपने-अपने गांवों में प्रस्तावित नए विकास कार्यों के सुझाव दिए तथा अब तक अधूरे पड़े कार्यों की जानकारी भी साझा की। बैठक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं जैसे सड़क, पानी, स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, एडियो पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों को दी, जिससे ग्राम स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग मिल सके।बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख इंदु देवी, खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, रिंकू, अजीत सिंह, बृजेश कुमार, एडियो पंचायत अशोक यादव, रामभरोस, परविंदर पाल, आशीष खरवार, पशु विभाग से पशु चिकित्सक, बाल विकास परियोजना अधिकारी बिन्नी यादव(सीडीपीओ) सहित ग्राम पंचायत के तमाम सम्मानित प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा विकासखंड के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ब्लॉक प्रमुख इंदु देवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं और दिए गए प्रस्तावों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए इसे एक सार्थक पहल माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button