Breaking Newsभारत

यूपी पांच अफसरों के तबादले, जानिए किसे…कहां भेजा गया

यूपी पांच अफसरों के तबादले, जानिए किसे…कहां भेजा गया

प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, एसटीएफ और पुलिस मुख्यालय समेत विभिन्न अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसे नियमित प्रक्रिया बताया गया है।

प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। वहीं 2012 बैच के आईपीएस घुले सुशील चन्द्रभान को एसटीएफ में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर यथावत रखा गया है।

आईपीएस यमुना प्रसाद को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से हटाकर पीटीएस मुरादाबाद भेजा गया है। आईपीएस हेमराज मीना को डीजीपी मुख्यालय से यूपी एसआईएफएस लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। आईपीएस सचिन्द्र पटेल को 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ से भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button