भारतशिक्षा

*एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न*

*एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न*

बच्चों में है अपार संभावनाएं :डॉ विमलेश पासवान

बांसगांव,गोरखपुर।ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह के अध्यक्षता में एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांसगांव के विधायक डॉ विमलेश पासवान रहे एवं विशिष्ट अतिथि बांसगांव ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सचिन शाही रहे। इस कार्यक्रम में बांसगांव ब्लाक के समस्त ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ विमलेश पासवान ने कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों को कायाकल्प योजना के तहत मजबूत संसाधनों के द्वारा पूर्णतः आच्छादित करते हुए बेहतरीन शिक्षा का माहौल दे रही है इसके अंतर्गत बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धन स्थानांतरण किया जा रहा है जिससे बच्चे स्कूली ड्रेस जूता मोजा बैग आदि खरीद सकें। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सचिन शाही ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव का मुखिया होता है अगर वह जागरुक है तो गांव के परिषदीय विद्यालयों का संचालन शानदार तरीके से होगा। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हृदयेश मिश्र ने किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष युगेश शुक्ल ने कहा कि बांसगांव ब्लाक के समस्त परिषदीय विद्यालयों का संचालन सुचारू रूप से चल रहा है। ब्लॉक मंत्री संग्राम सिंह ने कहा कि बांसगांव ब्लाक के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के शिक्षक नेता अमरेंद्र शाही ने कहा कि बांसगांव ब्लाक के समस्त शिक्षक अपने कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पांडेय ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष का स्वागत किया एवं आए हुए समस्त ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक साथियों का हृदय तल गहराइयों से आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ विमलेश पासवान ने ग्राम प्रधान जयंतीपुर राजेश यादव, ग्राम प्रधान कुचैटा अखिलेश पांडेय एवं सभासद बांसगांव उर्मिला देवी को उनके बेहतरीन कार्यो के लिए मोमेंटो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में रत्नेश जायसवाल महेंद्र शर्मा श्री प्रकाश अनिल पाण्डेय अजीत यादव अर्शी आजमी उषा राय अशोक त्रिपाठी नवीन त्रिपाठी अजेश सिंह सर्वेश त्रिपाठी हेमलता साहनी रणजीत सिंह श्रवण सिंह कैसर जमील संजय कुमार अजीत सिंह प्रवीण कुमार उपेंद्र यादव वीरभद्र सिंह राज प्रताप सिंह सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button