भारतशिक्षा

*यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादले, अजय कुमार बने आजमगढ़ के नए डीआईओएस

*यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादले, अजय कुमार बने आजमगढ़ के नए डीआईओएस*

उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में तबादले किए हैं। आजमगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार को प्रयागराज मुख्यालय में नई तैनाती मिली है। वहीं नवप्रोन्नत अजय कुमार को आजमगढ़ का नया डीआईओएस बनाया गया है। आदेश में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासनादेश के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ उपेन्द्र कुमार को सहायक शिक्षा निदेशक (भवन) मुख्यालय प्रयागराज में तैनात किया गया है।वहीं नवप्रोन्नत अधिकारी अजय कुमार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रावस्ती से जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी तत्काल बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। समय पर कार्यमुक्त न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button