Breaking Newsभारत

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी, फरवरी में इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी, फरवरी में इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी हो चुकी है। शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए यह प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी आयोजित करेगा। आवेदन प्रक्रिया फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी। आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे बताई गई हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दो वर्षीय बैचलर ऑफ एजुकेशन (BEd) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE 2026) की अधिसूचना जारी कर दी है। यह प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in/upbedjee.html के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2026 है। परीक्षा 20 से 25 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी। परिणाम 25 से 30 मई, 2026 के बीच प्रकाशित किया जाएगा।

यूपी बीएड जेईई से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां
जो भी अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें यहां बताई सभी महत्वपूर्ण तिथियां नोट कर लेनी चाहिए।

आयोजन
तिथि
आवेदन शुरू
10 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
10 मार्च 2026
परीक्षा तिथि
20-25 अप्रैल, 2026
एडमिट कार्ड जारी
बाद में घोषित किया जाएगा
परिणाम घोषणा
25-30 मई, 2026
काउंसलिंग प्रक्रिया
1 से 25 जून, 2026
प्रवेश की अंतिम तिथि
28 जून, 2026
सत्र की शुरुआत
1 जुलाई, 2026
यूपी में बीएड पाठ्यक्रम प्रदान करने वाले सरकारी, सहायता प्राप्त, संबद्ध और घटक कॉलेजों में प्रवेश केवल इसी परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और प्रवेश प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button