भारत

कानून व्यवस्था के मद्देनज़र निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।31/01/026को

कानून व्यवस्था के मद्देनज़र निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

गाजीपुर।जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। यह स्थानांतरण तात्कालिक प्रभाव से लागू किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों को उनके वर्तमान नियुक्ति स्थान से स्थानांतरित कर उनके नाम के सामने अंकित नए स्थान पर तैनाती दी गई है—निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय (पीएनओ 012760738), जो वर्तमान में प्रभारी निरीक्षक थाना सुहवल के पद पर कार्यरत थे, को स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना सादात बनाया गया है।

उपनिरीक्षक कमलेश कुमार (पीएनओ 912090250), जो थानाध्यक्ष थाना दुल्लहपुर के रूप में तैनात थे, को अब थानाध्यक्ष थाना सुहवल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं उपनिरीक्षक वागीश विक्रम सिंह (पीएनओ 982031737), जो थानाध्यक्ष थाना सादात के पद पर कार्यरत थे, को स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष थाना दुल्लहपुर नियुक्त किया गया है।पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण कानून व्यवस्था, प्रशासनिक आवश्यकता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन स्थानांतरणों से संबंधित थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button