“गोरक्षनगरी में पहली बार कथा सुनाएंगे राजन महराज, 20 हजार लोगों के एक साथ बैठने का होगा इंतजाम

“गोरक्षनगरी में पहली बार कथा सुनाएंगे राजन महराज, 20 हजार लोगों के एक साथ बैठने का होगा इंतजाम
आयोजक डॉ. कुमुद त्रिपाठी, अशोक कुमार शुक्ला व डॉ. भोलेंद्र नारायण दुबे ने बताया कि वर्ष 2023 से ही हम लोग उनकी कथा गोरखपुर में कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। कथा में लगभग 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। बताया कि कथा को लेकर कलश व शोभायात्रा 26 जनवरी को पूर्वांह्न 11 बजे से प्रताप सभागार तारामंडल से निकलकर चंपा देवी पार्क तक आएगी।
गुरु गोरक्षनाथ के शहर में कथा वाचक राजन पहली बार रामकथा सुनाएंगे। 27 जनवरी से चार फरवरी तक चंपा देवी पार्क में आयोजन होगा। इसके एक दिन पहले कलश यात्रा निकलेगी। सांस्कृतिक एवं नैतिक चेतना के पुनर्जागरण का सशक्त माध्यम राम कथा होगा।ये बातें कथा के आयोजक डॉ. कुमुद त्रिपाठी, अशोक कुमार शुक्ला व डॉ. भोलेंद्र नारायण दुबे ने शनिवार को कथा स्थल चंपा देवी पार्क में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि कथा वाचक राजन महाराज अपनी विशिष्ट एवं भावपूर्ण कथा शैली के कारण जन-जन में अत्यंत लोकप्रिय हैं।
वर्ष 2023 से ही हम लोग उनकी कथा गोरखपुर में कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। रामकथा का श्रवण करने का अवसर श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। उनका कहना था कि देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर सहित अनेक जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
कथा में लगभग 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। बताया कि कथा को लेकर कलश व शोभायात्रा 26 जनवरी को पूर्वांह्न 11 बजे से प्रताप सभागार तारामंडल से निकलकर चंपा देवी पार्क तक आएगी। वहीं समन्वयक बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि कलश यात्रा में पालकी हाथी व झांकी के साथ ढोल नगाड़े भी बजेंगे। इसके बाद 27 जनवरी से चार फरवरी तक राम कथा होगी।पत्रकार वार्ता के दौरान बृजेश राम त्रिपाठी, मदन मोहन त्रिपाठी, डॉ. चमन कुमार, अवनीश पांडेय, बुद्धिसागर त्रिपाठी, हरीराम यादव, अरविंद यादव, गोविंद गौंड, अंकित मणि त्रिपाठी, शिवम शुक्ला, निखिल पांडेय, सुब्रत पांडेय, आशुतोष पांडेय, आदर्श शुक्ला, मधुबाला पांडेय, अवनीश पांडेय, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, धन गुप्ता, सचिंद्र नाथ पांडेय, संजय मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


