लापरवाह चिकित्सा अधिकारियों पर जिलाधिकारी सख्त, मनिहारी MOIC से मांगा स्पष्टीकरण

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।20/01/026को
लापरवाह चिकित्सा अधिकारियों पर जिलाधिकारी सख्त, मनिहारी MOIC से मांगा स्पष्टीकरण

टीबी मरीजों को बाहर की दवा लिखने पर रोक, 100 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश
गाजीपुर (जनवरी 20, 2026): कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में अंतर-विभागीय समन्वय बैठक संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के कड़े निर्देश दिए।
मुख्य निर्देश और सख्त रुख:स्पष्टीकरण: मनिहारी एम0ओ0वाई0सी0 (MOIC) के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।टीबी नियंत्रण: डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि टीबी के मरीजों को केवल सरकारी दवाएं ही दी जाएं। यदि कोई डॉक्टर बाहर की दवा लिखता है, तो उस पर कार्रवाई होगी। टीबी के प्रति जागरूकता के लिए 100 दिवसीय विशेष सघन अभियान चलाने का आदेश भी दिया।आशा भुगतान: आशा बहुओं के मानदेय और अन्य भुगतानों में देरी न करने और समय से भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।हेल्थ वेलनेस सेंटर: केंद्रों पर ओपीडी संचालन, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और सी0एच0ओ0 (CHO) व एएनएम (ANM) की नियमित उपस्थिति अनिवार्य की गई है।जननी सुरक्षा और संस्थागत प्रसव:बैठक में जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाए। प्रसव के बाद महिलाओं को निःशुल्क भोजन, दवा और ‘ड्रॉप बैक’ (घर छोड़ने) की सुविधा के साथ-साथ अस्पताल में अनिवार्य रूप से 48 घंटे रोका जाए।
व्यापक समीक्षा:बैठक के दौरान आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, कुष्ठ उन्मूलन, परिवार कल्याण कार्यक्रम, एम्बुलेंस सेवाओं और जन्म-मृत्यु पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (NHM) समेत जनपद के समस्त एम0ओ0वाई0सी0 और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



