Breaking Newsभारत
राज्यपाल ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

राज्यपाल ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी का भी अनावरण किया।
रामायण विश्वविद्यालय में आयोजित श्रीराम प्रतिमा अनावरण समारोह का भव्य शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम में पहुंच गई हैं।
उन्होंने 35 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा का बटन दबाकर अनावरण किया है। इस दौरान वैदिक बटुक छात्रों ने श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया।राज्यपाल समारोह के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को भी संबोधित करेंगी।



