नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व ग्राम प्रधान पारसनाथ सिंह

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।18/12/025को
नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व ग्राम प्रधान पारसनाथ सिंह
क्षेत्र में शोक की लहर, पुलिस सलामी व राष्ट्रध्वज के साथ होगा अंतिम संस्कार
गाजीपुर (मनिहारी)।गाजीपुर जनपद के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत सुजनीपुर गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व ग्राम प्रधान पारसनाथ सिंह का कल वाराणसी स्थित बी.एच.यू. अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।पारसनाथ सिंह का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और गांव की सेवा को समर्पित रहा। वे अपने कर्मठ, सरल और जनसेवी स्वभाव के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान के रूप में कार्य करते हुए गांव के सर्वांगीण विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सुजनीपुर लाया जा रहा है, जहां पुलिस बल द्वारा अंतिम सलामी दी जाएगी तथा राष्ट्रध्वज से सम्मानित कर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक सच्चे जनसेवक और मार्गदर्शक को खो दिया है। यह क्षति अपूरणीय मानी जा रही है।



