छत्तीसगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर-रामानुजगंज को मिला नया अध्यक्ष, हरिहर प्रसाद यादव की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह

जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर-रामानुजगंज को मिला नया अध्यक्ष, हरिहर प्रसाद यादव की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़
बलरामपुर/रामानुजगंज: कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत वाड्रफनगर निवासी हरिहर प्रसाद यादव को जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर-रामानुजगंज का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. चार दशकों से पार्टी में सक्रिय रहे यादव की नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल बना हुआ है.
1980 से कांग्रेस से जुड़े हरिहर प्रसाद यादव ने ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं. अध्यक्ष, ब्लॉक युवक कांग्रेस वाड्रफनगर (1983–1992), महामंत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वाड्रफनगर (1992–2005), अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वाड्रफनगर (2005–2020) के साथ उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर–रामानुजगंज (2020–अब तक) जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली है. अब पार्टी नेतृत्व ने उनके दीर्घ अनुभव, क्षेत्रीय पकड़ और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है.
संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद
स्थानीय कांग्रेस नेताओं का मानना है कि यादव के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से जिले में पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा बूथ स्तर पर संगठन और मजबूत होगा. नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा है और उम्मीद की पूरा नाम: हरिहर प्रसाद यादव, जन्म तिथि: 18 जनवरी 1961, पिता का नाम: स्व. रामवृक्ष यादव
जाति/उपजाति: अहीर/यादव,शिक्षा: एम.ए., एल.एल.बी.पेशा: विधि व्यवसायी
स्थायी पता: ग्राम कोटराही, पोस्ट वाड्रफनगर, तहसील वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज



