Breaking Newsभारत

लखनऊ राज्यपाल ने झंडारोहण कर 19वें जंबूरी कार्यक्रम का किया शुभारंभ, ‘जय जंबूरी’ के लगे नारे

लखनऊ राज्यपाल ने झंडारोहण कर 19वें जंबूरी कार्यक्रम का किया शुभारंभ, ‘जय जंबूरी’ के लगे नारे

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में आयोजित कार्यक्रम में झंडारोहण कर 19वें जंबूरी का शुभारंभ किया। इस मौके पर जय जंबूरी के नारों से उनका स्वागत किया गया।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को लखनऊ के वृंदावन स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में झंडारोहण कर 19वें जंबूरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मैदान में उपस्थित युवाओं का अभिवादन किया। सभी ने जय जंबूरी के नारों के साथ उनका स्वागत किया।

जंबूरी में देश-विदेश से आए स्काउट्स और गाइड्स आपसी भाईचारे, स्थानीय संस्कृति, सभ्यता और अनुशासन के विविध आयामों से रूबरू होंगे। 25 नवंबर को होने वाले सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

19वें राष्ट्रीय जंबूरी के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय मुख्यायुक्त डॉ. केके खंडेलवाल ने कहा कि यह अत्यंत गर्व और भावना का समय है। सेवा, अनुशासन और नवाचार का मॉडल बनकर खड़े हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार कि उन्होंने हर बेहतर व्यवस्था के लिए सहयोग व निर्देश दिया है। यह आयोजन कई मायने में विशिष्ट होगा। शांति और एकता की कहानी ड्रोन शो से लिखी जाएगी।

इसके पहले स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार जैन और राज्य अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया। महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य लालजी निर्मल और रामचंद्र, प्रादेशिक मुख्य आयुक्त प्रभात कुमार आदि उपस्थित थे।

अनिल कुमार जैन ने कहा कि यह आयोजन युवा शक्ति, वैश्विक एकता और वैश्विक शांति का संदेश दे रहा है। हम इस देश को विकसित देश बनायेंगे। जंबूरी सिर्फ शिविर नहीं बल्कि एक अनुभव है। हम एकता का संदेश देते हैं। चरित्र निर्माण करते हैं। इंसानियत का संदेश देते हैं। आज विश्व में युद्ध और तनाव है। हम प्रेम, सद्भाव और सेवा का संदेश दे रहे हैं। हम मानते हैं कि युवाओं को अवसर दो, वो चमत्कार करेंगे। सेवा करेंगे, विकसित युवा, विकसित राष्ट्र बनायेंगे। स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनेंगे।वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा, आप सबको देखकर यही मन कर रहा है कि ईश्वर से प्राथना की हमें फिर से छोटा बना दे। मैंने पहली बार जंबूरी देखा, यूपी में काफी साल बाद यह हो रहा है। स्काउट एंड गाइड के बच्चे तैयार होकर यहां आए हैं। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन और नया सीख कर जाना है। लगभग 25 देशों से आए युवा यहां एक लघु भारत का रूप दे रहे हैं। राज्य सरकार बधाई की पात्र है।मेरे जीवन की यात्रा चुनौती से होकर गुजरी है लेकिन कभी बीच में अड़चन नहीं आई। चुनौती बोझ नहीं आगे बढ़ना का मंत्र रहा है। यह अवसर भी प्रेरणा स्रोत है। मैं भी इसका हिस्सा रही हूं। तीन संकल्प देना चाहती हूं। ईश्वर के प्रति कर्तव्य है। दूसरों के प्रति कर्तव्य, सेवा भावना का उदय होता है।तीसरा स्वयं के प्रति कर्तव्य, अनुशासित और सशक्त बनाना है। स्काउट आपको चरित्रवान और संकल्पवान नागरिक बनाती है। टीम वर्क और सेवा का भाव पैदा होगा। देश के प्रति जिम्मेवार भी बनाता है। शारीरिक रूप से मजबूत हो। गर्व का अनुभव कर रही हूं। दुनिया का सबसे बड़ा धर्म मानवता है।

स्काउट एंड गाइड परिवार मानवता, निस्वार्थ सेवा का अक्षय दीप बनकर आलोकित कर रहे हैं। सेवा, समर्पण, निष्ठा, पूरी मानवता की शान है।राष्ट्रीय जंबूरी के प्रमुख कार्यक्रम24 नवंबर: राज्यपाल द्वारा जंबूरी का उद्घाटन, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन शो। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे उपस्थित।25 नवंबर: इंटीग्रेशन मार्च, फ्लैग मार्च, एडवेंचर गेम्स, विलेज का उद्घाटन, यूपी नाइट और ड्रोन शो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह होंगे शामिल।26 नवंबर: पीजेंट शो — माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी होंगी उपस्थित।27 नवंबर: इंटरनेशनल नाइट एवं एथनिक फैशन शो। मंत्री सुरेश खन्ना और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे सहभागिता।28 नवंबर: समापन समारोह में राष्ट्रपति शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button