बृजभूषण शरण सिंह का एलान, जनता सांसद के रूप में देखना चाहती है; 2029 में जरूर लड़ेंगे चुनाव

बृजभूषण शरण सिंह का एलान, जनता सांसद के रूप में देखना चाहती है; 2029 में जरूर लड़ेंगे चुनाव
बृजभूषण शरण सिंह ने एलान किया है कि जनता मुझे सांसद के रूप में देखना चाहती है, इसलिए 2029 का चुनाव जरूर लड़ेंगे। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
यूपी के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2029 चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती है। इसलिए, 2029 का चुनाव लड़ूंगा। मुझे परिस्थिति जन्य रिटायर कर दिया गया है। क्षेत्र की जनता ने उन्हें रिटायर नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती थी, मैंने भी उस निर्णय को स्वीकार किया है। हालांकि पार्टी ने उनके बेटे को टिकट दिया। आज भी देवी पाटन मंडल की जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती है। इसलिए, मैंने 2029 का चुनाव लड़ने का तय किया है। इस बयान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह छह बार सांसद रहे हैं। वह गोंडा, बलरामपुर व कैसरगंज संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एक बेटा करन भूषण सिंह सांसद व दूसरा बेटा प्रतीक भूषण सिंह विधायक है। पत्नी केतकी सिंह भी सांसद रह चुकी हैं।



