Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ के दौरान मौत, गांव में मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।17/10/025को

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ के दौरान मौत, गांव में मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल

गाजीपुर में राष्ट्रसेवा का सपना लेकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे एक नौजवान की दौड़ के दौरान मौत हो गई। महज 18 साल की उम्र में यह युवक देश की सेवा का सपना आंखों में लेकर रोज मैदान में पसीना बहाता था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रेहटी मालीपुर गांव का युवक राजवीर सिंह, उम्र महज 18 साल, घर का सबसे छोटा बेटा और सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना था। बीए फर्स्ट ईयर में दाखिला लेने के बाद भी राजवीर रोज परसौली मैदान में दौड़ने जाता था।

गुरुवार की देर शाम भी वो हमेशा की तरह दौड़ लगाने गया था। लेकिन अचानक मैदान में ही गिर पड़ा। साथियों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। पहले देवा के एक निजी अस्पताल, फिर मऊ के फातिमा हॉस्पिटल, और अंत में सदर अस्पताल मऊ लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां अनीता देवी रो-रोकर बेसुध हैं। जबकि पिता सुजीत सिंह दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। राजवीर दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। गांव का लाड़ला, सबका चहेता, और एक सपनों से भरा नौजवान राजवीर बचपन से ही कहता था कि मुझे फौज में जाना है। उसकी मेहनत देखकर सबको गर्व होता था। गांव में मातम पसरा है, हर आंख नम है। लोग कह रहे हैं राजवीर भले ही फौज में भर्ती नहीं हो सका,
लेकिन उसकी जांबाजी और हौसला, हर किसी के दिल में जिंदा रहेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी ली है, और आगे की कार्रवाई परिजनों की तहरीर के बाद की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button