भारत

आधे-अधूरे निर्माण की मार! जखनिया–रायपुर–जाही मार्ग बना ग्रामीणों की परेशानी का कारण, आंदोलन की चेतावनी

आधे-अधूरे निर्माण की मार! जखनिया–रायपुर–जाही मार्ग बना ग्रामीणों की परेशानी का कारण, आंदोलन की चेतावनी

जखनिया, गाज़ीपुर। जखनिया–रायपुर–जाही मार्ग के लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह महत्वपूर्ण मार्ग रायपुर जाही होते हुए बहरियाबाद को जोड़ता है, जिसके जरिए लोग आज़मगढ़, वाराणसी सहित कई प्रमुख शहरों की ओर आते-जाते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क कई जगहों पर 1 से 2 किलोमीटर तक आधी बनी हुई छोड़ दी गई है। अधूरे निर्माण के कारण सड़क पर दिनभर धूल का गुबार उड़ता है, जिससे यात्रियों, स्कूली बच्चों, बाइक सवारों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण को पूरा कराने के लिए कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उच्च अधिकारियों से लिखित रूप में शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।अधिकारियों की बेरुखी से नाराज़ ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का निर्माण जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button