लखनऊ भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित…’, महिला अपराधों पर अखिलेश यादव बोले- विफलता छिपाना चाहती सरकार

लखनऊ भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित…’, महिला अपराधों पर अखिलेश यादव बोले- विफलता छिपाना चाहती सरकार
महिला अपराधों पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। सरकार अपनी विफलता छिपाना चाहती है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट…
राजधानी लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महिला अपराधों पर एक बार फिर सरकार को घेरा है। कहा कि भाजपा द्वारा प्रस्तुत किए गए एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, महिलाएं बड़े पैमाने पर असुरक्षित हैं। भाजपा अपनी विफलता छिपाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक उत्पीड़न और अन्याय लगातार हो रहा है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। जिन विभागों को उत्तर प्रदेश के लोगों को सुविधाएं और सहायता प्रदान करनी चाहिए, उनके नौ साल के शासन के दौरान हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।



