मुख्यमंत्री से मिलीं प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संवर्ग *की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पटेल

मुख्यमंत्री से मिलीं प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संवर्ग *की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पटेल
संवर्ग की समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया ,भर्ती प्रक्रिया और प्रमोशन में प्रगति पर जताया आभार

गोरखपुर। गोरखनाथ कैम्प कार्यालय में शुक्रवार को प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संवर्ग की प्रदेश अध्यक्ष एवं उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर संवर्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया।
प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पटेल, जो वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग गोरखपुर में तैनात हैं, ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी लोक सेवा आयोग से चयनित क्लास-2 राजपत्रित अधिकारी हैं। नियुक्ति के 18 वर्ष बीत जाने के बाद भी शासन एवं विभाग द्वारा अब तक लिखित रूप में कार्यदायित्व का निर्धारण और सेवा नियमावली का प्रख्यापन नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से हुई पिछली दो बैठकों के बाद शासन स्तर पर पत्रावली आगे बढ़ी, जिसके परिणामस्वरूप भर्ती/अधियाचन की प्रक्रिया लोक सेवा आयोग से स्वीकृत हो चुकी है और कभी भी विज्ञापन जारी हो सकता है। साथ ही प्रमोशन की फाइल भी निदेशालय द्वारा लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद को भेजी जा चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संवर्ग की लंबित मांगों पर पहल करने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने अनुरोध किया कि कार्यदायित्व निर्धारण एवं सेवा नियमावली के प्रख्यापन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीता पटेल द्वारा कोविड-19 के तीनों चरणों में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर प्रभारी के रूप में दिए गए योगदान की सराहना की और कहा कि वह इसी निष्ठा से कार्य करती रहें। उन्होंने संघ की लंबित मांगों के समाधान का आश्वासन भी दिया।



