Breaking Newsभारत

गाजीपुर : भाजपा सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यशाला संपन्न

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।13/09/025को

भाजपा सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यशाला संपन्न

जखनियां, गाज़ीपुर। भाजपा जखनियां मंडल प्रथम की ओर से शनिवार को सनशाइन स्कूल में सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के महर्षि श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने बताया कि भाजपा का सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होकर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा। इस अवधि में पार्टी द्वारा विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्म उत्सव से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक सेवा भाव से कार्यक्रम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली ही पार्टी की पहचान है। पार्टी सत्ता में रहे या न रहे, कार्यकर्ताओं के लिए सदैव देशहित सर्वोपरि रहता है।

उन्होंने सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, प्रदर्शनी, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, नमो मैराथन, पंडित दीनदयाल जयंती, वोकल फॉर लोकल, दिव्यांग व विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान और गांधी जयंती विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यशाला में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह और अवधेश यती ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में हाल ही में निधन हुए कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दशरथ चौहान, शिवाकांत सिंह, मंडल महामंत्री पंकज सिन्हा, उपाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, मंत्री नलनीश सिंह, नारद गोड़, अभिषेक सिंह, शंभूनाथ त्रिपाठी, रामाश्रय पांडेय, गप्पू सिंह, पारस पांडेय, ओम प्रकाश दुबे, रामरतन कुशवाहा, चंद्रकांत सिंह सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री पीयूष सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button