Breaking Newsक्राइमभारत

40 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से बिहार के रास्ते देवरिया पहुंचाते थे मादक पदार्थ

40 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से बिहार के रास्ते देवरिया पहुंचाते थे मादक पदार्थ

गोरखपुर। एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट गोरखपुर और एंटी थेफ्ट सेल जनपद गोरखपुर की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से *13.085 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस* बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब *40 लाख रुपये* बताई गई है। इसके अलावा एक दोपहिया वाहन, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और *1,385 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।*

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत विश्वकर्मा पुत्र विद्यामित्र विश्वकर्मा निवासी चौरमिरिया बकुचीमित्र महारा, थाना खुखुन्दू, देवरिया और किशन मद्धेशिया पुत्र शिवचन्द्र मद्धेशिया निवासी धनौती खुर्द, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पार्टनर हैं और अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई का काम करते हैं। उनके अनुसार चरस नेपाल से बिहार के रास्ते देवरिया लाया जाता था और देवरिया के आसपास के जिलों में महंगे दामों पर बेचा जाता था। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी चरस की डिलीवरी करने की फिराक में थे, तभी टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को चौरी बुहुरिया-चौरी चौरा ओवरब्रिज के आगे गोरखपुर-देवरिया मार्ग से हिरासत में लिया। मामले में थाना चौरी चौरा पर मु0अ0सं0 351/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

*बरामदगी:*

13.085 किलोग्राम चरस

अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये

1 दोपहिया वाहन

2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन

1,385 रुपये नकद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button