Breaking Newsक्राइमभारत

पीड़िता से छेड़छाड़ और चोरी के आरोपी को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता से छेड़छाड़ और चोरी के आरोपी को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर। शाहपुर पुलिस ने पीड़िता से छेड़छाड़, मोबाइल चोरी और ऑनलाइन 5 हजार रुपये लेने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विक्की बांसफोर पुत्र वीरेंद्र बांसफोर, निवासी जटपुर उत्तरी, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता का पीछा करने, खुद को तलाशी अधिकारी बताकर तलाशी लेने, उसके साथ छेड़छाड़ करने, मोबाइल चोरी करने तथा जान से मारने की धमकी देने की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता की तहरीर के आधार पर शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

थानाध्यक्ष शाहपुर अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को बीती रात करीब 1 बजे बौलिया रेलवे कॉलोनी तिराहे के पास से हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद करने की बात कही है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button