
हथियाराम मठ में नवरात्र के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भी दर्शन के लिए लगी भीड

जखनिया (गाजीपुर)। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सिद्धपीठ हथियाराम मठ में मंगलवार को श्रद्धालुओ की भीड रही । जहां पर क्षेत्र ही नहीं बल्कि आजमगढ़ मऊ वाराणसी सहित मध्य प्रदेश के भक्त मां के दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के आने का क्रम देर शाम तक चलता रहा। महिलाओं की अधिक भीड़ को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।सिद्धपीठ हथियाराम धाम में आने वाले भक्तों के लिए फलाहार की व्यवस्था भी की गई है। जहा पर , महामंडलेश्वर महंत श्री भवानी नंदन यति महाराज के सानिध्य में काशी के वैदिक विद्वानों द्वारा शतचंडी पाठ का विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय बना हुआ है।नवरात्र के चलते मंदिर के बाहर भी मेले जैसा माहौल रहा है। सड़क के किनारे नारियल, चुनरी, प्रसाद और खिलौनों की दुकानें सज गई हैं। श्रद्धालु मां को नारियल और चुनरी चढाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड से परिसर में सुरक्षाकर्मियों और सिद्धपीठ के स्वयंसेवकों को लगाया गया है।



