Breaking Newsक्राइमभारत

सैदपुर (गाजीपुर) : लूट की बाइक और तमंचे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

लूट की बाइक और तमंचे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विरोधी को फंसाने के लिए रची लूट की साजिश, असफल होने पर वाराणसी में बाइक बेचने जा रहे थे आरोपी

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निर्देशन में सैदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बालिग तथा दो किशोर अपचारी बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक प्लेटिना मोटरसाइकिल, .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को सैदपुर पुलिस टीम ने भितरी अंडरपास के पास हाईवे पर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान तीनों को पकड़ लिया। बरामद प्लेटिना मोटरसाइकिल की जांच में पता चला कि इसे 21 अगस्त को आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर/करनेहुआ के पास रवि कुमार यादव निवासी भुड़कुड़ा, गाजीपुर के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के बाद लूटा गया था। इस संबंध में थाना मेहनगर में मुकदमा दर्ज है।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अखिलेश चौहान पुत्र रामअवध चौहान निवासी डिहवा, थाना भुड़कुड़ा, गाजीपुर, उम्र करीब 18 वर्ष ने पुलिस को बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता है। लड़की के गांव का एक युवक उसे फंसाने की धमकी देता था। इसी युवक को फंसाने के उद्देश्य से साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल लूटने की योजना बनाई गई थी।पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि योजना सफल नहीं हुई तो साथियों की सलाह पर लूटी गई मोटरसाइकिल को वाराणसी में बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 288/2026, धारा 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश चौहान के अलावा दो किशोर अपचारी शामिल हैं, जिनकी पहचान उनकी उम्र के कारण सार्वजनिक नहीं की गई है।पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध सैदपुर थाने में दर्ज मुकदमे के अलावा मेहनगर थाना आजमगढ़ में भी धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह मय हमराह तथा उपनिरीक्षक अनोज कुमार सिंह मय हमराह थाना सैदपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button