Breaking Newsभारत

एम्स गोरखपुर में सांसद रवि किशन का भव्य स्वागत, मानद डॉक्टरेट मिलने पर डायरेक्टर व छात्रों ने किया सम्मानित

एम्स गोरखपुर में सांसद रवि किशन का भव्य स्वागत, मानद डॉक्टरेट मिलने पर डायरेक्टर व छात्रों ने किया सम्मानित

गोरखपुर। गोरखपुर से सांसद रवि किशन को मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने के बाद आज AIIMS Gorakhpur में उनका भव्य और भावनात्मक स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक विभव दत्ता, मेडिकल स्टूडेंट्स एवं फैकल्टी सदस्यों ने उन्हें सम्मानित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।

एम्स परिसर में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण और भावुक रहा। सांसद रवि किशन के पहुंचते ही निदेशक डॉ. विभा दत्ता एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं ने फूलों और तालियों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान संस्थान के डॉक्टरों, प्रोफेसरों और मेडिकल छात्रों ने उन्हें उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

अपने संबोधन में सांसद रवि किशन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी का यह स्नेह और सम्मान मेरे लिए बेहद भावुक करने वाला है। यह केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे गोरखपुर और पूर्वांचल का सम्मान है।” उन्होंने कहा कि मानद डॉक्टरेट की यह उपाधि उन्हें समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को और अधिक जिम्मेदारी के साथ निभाने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने आगे कहा कि एम्स गोरखपुर जैसे संस्थान देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और यहां के डॉक्टर व छात्र सेवा भावना के साथ कार्य कर रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में एम्स गोरखपुर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कार्यक्रम के अंत में सांसद ने AIIMS Gorakhpur परिवार, विशेष रूप से निदेशक विभा दत्ता, मेडिकल स्टूडेंट्स और फैकल्टी का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान और प्रेम उनके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button