Breaking Newsभारतराजनीति

यूपी में कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, पूजा पाल और मनोज पांडेय समेत छह विधायक बन सकते हैं मंत्री

यूपी में कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, पूजा पाल और मनोज पांडेय समेत छह विधायक बन सकते हैं मंत्री

यूपी में कल मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इसमें कृष्णा पासवान, पूजा पाल और मनोज पांडेय समेत छह विधायक मंत्री बन सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम जानकारी निकलकर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, 10 मई को यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इस मौके पर छह मंत्री शपथ लेंगे। इससे पहले शनिवार को शाम 6 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे।

दरअसल, यूपी में फिलहाल 54 मंत्री हैं। छह मंत्रियों की जगह खाली है। यहां पर कुल 60 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिन छह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, उनमें कृष्णा पासवान, पूजा पाल, मनोज पांडेय, भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया और रोमी साहनी का नाम शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button