सरकार है शिक्षकों की सबसे बड़ी हितैषी : एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह

सरकार है शिक्षकों की सबसे बड़ी हितैषी : एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह
शिक्षक है राष्ट्र निर्माता :मार्कण्डेय राय
शिक्षक समाज में सर्वोपरि है :विजय कुमार सिंह उर्फ़ बबलू सिंह चेयरमैन
शिक्षक है समाज का सबसे मज़बूत स्तम्भ: संजय सिंह सभासद

तहसील सभागार बांसगांव में आयोजित चिकित्सा योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कैशलेस योजना, DBT एवं शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामूहिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ एम ओ यू समझौता कार्यक्रम का आयोजन उपजिलाधिकारी बांसगांव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम कि शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके हुआ।
अतिथियों को उपजिलाधिकारी बांसगांव प्रदीप सिंह, खंड शिक्षाधिकारी बांसगांव रोहित पाण्डेय एवं खंड शिक्षा अधिकारी कौडीराम जयप्रकाश मौर्य ने बुके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
इसके साथ ही स्वागत उदबोधन करते हुए शिक्षक नेता अमरेन्द्र प्रताप शाही ने माननीय मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा दिए गए चिकित्सा योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री कैशलेस कार्ड के लिए सभी शिक्षकों की तरफ से मुख्यमंत्री जी को आभार ज्ञापित किया साथ ही सभागार में आये मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सभागार में स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री चिकित्सा कैशलेस योजना की लड़ाई उन्होंने सदन से सड़क तक लड़ा और यह शिक्षकों की बहुप्रतिक्षित मांग थी।
जिसको माननीय मुख्यमंत्री ने पूर्ण किया। यह मुख्यमंत्री के सकारात्मक सोच को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के प्रयास से ही इतनी बड़ी योजना प्रारम्भ किया गया साथ ही बैंको के साथ Mou समझौते से शिक्षकों को दुर्घटना बीमा का एक बड़ा लाभ प्राप्त होगा। DBT के द्वारा सभी परिषदीय बच्चों के खातों में 1200 सौ रूपये खाते में जाने से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण ड्रेस, जूता, मोजा, बैग भी व्यवस्था बनेगी।
टेट प्रकरण पर देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार पुराने शिक्षकों के साथ है और उनकी सेवा बनाये रखने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है।न्यायालय के साथ सरकार विभागीय टेट पर भी विचार कर रही है।इसके साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए सभी से कम से पांच पेड़ लगाने कि भी अपील किये।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश कि वर्तमान सरकार ने शिक्षामित्र, अनुदेशक का सम्मान बढ़ाया उनके मानदेय को दस हजार से बढ़ाकर और अब 18000 हजार किये। यह सरकार कि एक बड़ी उपलब्धि है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बांसगांव के चेयरमैन प्रतिनिधि विजय सिंह “बबलू” ने कहा कि परिषदीय शिक्षक योग्य है और वर्तमान में स्कूलों में पठन – पाठन का माहौल बेहतर हुआ है। शिक्षकों से उन्होंने अपील किया हर घर शिक्षा का दीप जले हर बच्चा स्कूल से जुड़े।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश कि सरकार शिक्षक, शिक्षामित्र,अनुदेशक,रसोईया और मानदेय के सभी कर्मचारियों के विषय में एक बेहतर सोच के साथ आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने परिषदीय स्कूल के बेहतर हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बात रखी।
कार्यक्रम समापन में आभार ज्ञापन उप जिलाधिकारी बांसगांव ने किया।उन्होंने आये हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए।
शिक्षकों से स्कूलों से बच्चों को जोड़ने, DBT के माध्यम से सभी अभिभावको के खाते में धन का हस्तानांतरण कराना, पढ़ने -पढ़ाने का माहौल स्थापित करना आदि पर विचार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी बांसगांव और खंड शिक्षा अधिकारी कौडीराम की देखरेख में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम संचालन हृदयेश मिश्र एवं दिलीप श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अश्विनी राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश मास्टर,महामंत्री अविनेश सिंह मनु,ब्लॉक मंत्री संग्राम सिंह, हृदयेश मिश्र,पंकज पाण्डेय,मिथलेश सिंह, रत्नेश जायसवाल, रंजीत जायसवाल, श्रवण सिंह, अन्नू सिंह, मोहिनी सिंह, पवन सिंह,सारिका जायसवाल, राशु राय, हेमलता साहनी, पूजा पाण्डेय, सीमा रानी, राज प्रताप, सूर्य प्रकाश पाण्डेय,मुन्नीलाल, आशुतोष पाण्डेय, सरवन कुमार, चित्रसेन सिंह,चन्द्रनाथ राय, अमित त्रिपाठी, नीलेश पाल, लाल साहब शाही, अक़ील अहमद,बजरंगी सिंह, मृतुन्जय शुक्ला, राजीव सिंह, राजेश सिंह, ईश्वर दयाल, चन्द्रकेश,वीनू सिंह, शशि वर्मा, अंजली गुप्ता,अजेश सिंह,जे पी कुशवाहा,उमेश सिंह,अमित त्रिपाठी, भरत, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।



