वियतनाम हादसे पर आंध्र सरकार अलर्ट, तकनीकी खराबी के कारण पलटी थी नाव

वियतनाम हादसे पर आंध्र सरकार अलर्ट, तकनीकी खराबी के कारण पलटी थी नाव
वियतनाम में एक द्वीप से वापस लौट रही एक नाव समंदर में पलट गई, इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। जानकारी के अनुसार, थाईलैंड की खाड़ी में स्थित ‘फू क्वोक’ वियतनाम के सबसे लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशन में से एक है। पढ़ें, नाव हादसे से जुड़े सभी अपडेट्स…
तकनीकी खराबी के बाद हादसे का शिकार हुई नाव
रिपोर्ट के मुताबिक, फु क्वोक विशेष आर्थिक क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ, जब ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी की स्पीडबोट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह पलट गई। आसपास मौजूद कई पर्यटक नौकाएं तुरंत बचाव के लिए मौके पर पहुंचीं। एन थोई पोर्ट बॉर्डर गार्ड स्टेशन के अनुसार, हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं। वहीं, बचाए गए 21 लोगों को आपात चिकित्सा उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, बचाव अभियान के लिए बॉर्डर गार्ड स्टेशन ने 35 अधिकारियों और जवानों के साथ दो जहाज तैनात किए हैं। नौसेना और तटरक्षक बल भी राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं। फु क्वोक के पास स्थित मे रुट न्गोआई द्वीप कोरल रीफ डाइविंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर 20 से 40 मिनट की स्पीडबोट या नाव यात्रा करते हैं।
05:06 PM, 11-Jul-2026
नाव में सवार पर्यटकों की सूची
नौका में भारतीय पर्यटकों की सूची: लिस्ट के मुताबिक इस स्पीट बोट में 30 पुरष और दो महिलाएं सवार थीं।
क्रमांक
पहला नाम
अंतिम नाम
1
बालासुब्रमणि
पलानीसामी
2
सेल्वम
पिचियाह
3
सेंथिल कुमार
जयवेल
4
शिवकुमार
मुथुकुमारसामी
5
निर्मल कुमार
सेतुरामन
6
मुरुगा प्रभु
अरुमुगम
7
रुबन सेल्वा नाथन
जैकब येसुपाथम
8
श्रीधर
धर्मराजन
9
विग्नेश्वर
राधाकृष्णन गोपाल
10
रामासुब्बु
अन्नावी
11
अबुथालखा
जाहिरुद्दीन
12
श्रीधर
सुंदरराजन
13
वंशीधर
सेल्लूर रामराज
14
सेंजादैवेल
कुप्पुसामी
15
नागलामाडुगु
सोहन
16
नल्लापेटा अदिशेशैया
रवितेजा
17
शेख अब्दुल्ला
अब्दुल मजीद
18
राजीव
कलैवानन
19
बालाजी
नटेशन
20
विनय कुमार
चिथापुरम भास्करा
21
रविशंकर
सुगुमरन
22
विपुल
उत्तम चंद
23
संतोष कुमार
शांतिलालजैन
24
बाबू
कुप्पुस्वामी
25
अलागुराजन
शिवासामी
26
वसंथा कुमार
आनंदन
27
श्रीधर
मुदियम
28
जया लक्ष्मी
गेल्ली
29
किशोर
गेल्ली
30
एविकॉट चेरियन
थॉमस
31
लोवेनी
थॉमस
32
रमेश कुमार
पचियप्पन
05:05 PM, 11-Jul-2026
नाव हादसे पर भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, हादसे के संबंध में सूचना और सहायता के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास के नियंत्रण कक्ष पर फोन किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए वियतनाम के दूतावास ने कहा कि हनोई में भी एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सभी नंबर हादसे से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता और पूछताछ के लिए उपलब्ध है।
इन नंबरों पर करें संपर्क
+84362817930
+84915523714
+84334520414
+84913089165 (हनोई)



