भारतस्पोर्ट्स

विजिलेंस मैराथन में गूंजा ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश

यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से आरसेटी पीरनगर तक निकली मैराथन, 100 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

विजिलेंस मैराथन में गूंजा ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश

 

यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से आरसेटी पीरनगर तक निकली मैराथन, 100 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

 

गाजीपुर। Vigilance Awareness Week 2026 के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर वेस्ट रीजन की ओर से गुरुवार को विजिथॉन/मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यालय महुआबाग से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए आरसेटी, पीरनगर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन का उद्देश्य लोगों को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करना रहा।मैराथन में क्षेत्र प्रमुख विनय शंकर, आरएएच राकेश रंजन, एलडीएम राजदेव कुमार, सतर्कता अधिकारी रितेश कुमार सहित क्षेत्रीय कार्यालय के सभी कर्मचारी और विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुखों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर ईमानदारी और नैतिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।मैराथन के माध्यम से प्रतिभागियों ने समाज में सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सामूहिक रूप से जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने अपने कार्य एवं व्यक्तिगत जीवन में ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख विनय शंकर एवं सतर्कता अधिकारी रितेश कुमार ने ‘Probity for Prosperity’ के संदेश को प्रमुखता से प्रचारित किया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को व्यवहार में उतारकर ही भ्रष्टाचार मुक्त एवं मजबूत समाज की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।आयोजकों के अनुसार मैराथन के माध्यम से Vigilance Awareness Week 2026 के उद्देश्यों को जनसामान्य तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना।फोटो कैप्शन: विजिलेंस अवेयरनेस वीक के तहत गाजीपुर में मैराथन में शामिल यूनियन बैंक के अधिकारी व कर्मचारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button