Breaking News

गोरखपुर गीडा की इस फैक्ट्री में फटा बॉयलर, आठ मजदूर घायल-तीन की हालत गंभीर

गोरखपुर गीडा की इस फैक्ट्री में फटा बॉयलर, आठ मजदूर घायल-तीन की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि घटना शाम के आसपास की है, जब मजदूर फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक बॉयलर फटने से एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे फैक्ट्री की दीवारें चटक गईं और आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इसके संपर्क में आने से 6 लोग घायल हो गए।

गीडा स्थित एक फैक्ट्री में शाम करीब साढ़े पांच बजे बॉयलर फटने से आठ मजदूर घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।  घटनास्थल पर अधिकरियों की टीम भी मौजूद है।

बताया जा रहा है कि घटना शाम के आसपास की है, जब मजदूर फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक बॉयलर फटने से एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे फैक्ट्री की दीवारें चटक गईं और आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इसके संपर्क में आने से 6 लोग घायल हो गए।

कर्मियों ने तत्काल राहत कार्य के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारों की मानें तो बॉयलर कई कारणों से फट सकते हैं, जैसे कि बॉयलर के ढीले बोल्ट, बॉयलर में पानी का कम स्तर, सुरक्षा वाल्व का अटक जाना, या बॉयलर का अधिक गर्म होना।

हादसे के बाद भी इन कारणों की जांच की जाएगी कि आखिर बॉयलर फटने के पीछे क्या कारण रहा होगा? वहीं, फैक्ट्रियों में बॉयलर के संचालन के लिए कुछ सुरक्षा नियम होते हैं, जैसे कि बॉयलर के नियमित रूप से रखरखाव, सुरक्षा वाल्व की जांच, और बॉयलर के आसपास सुरक्षा घेरा। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक टीम इसकी भी जांच कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button