Breaking Newsभारत

लखनऊ सुबह नौ बजे अंधेरे में डूबी राजधानी, सड़कों पर अंधेरा, तेज हवाओं के साथ होने लगी बारिश

लखनऊ सुबह नौ बजे अंधेरे में डूबी राजधानी, सड़कों पर अंधेरा, तेज हवाओं के साथ होने लगी बारिश

यूपी में मौसम अचानक बदल गया। सोमवार की सुबह राजधानी लखनऊ अंधेरे में डूब गई और तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश होने लगी।

राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। हाल ये हो गया कि सुबह नौ बजे के करीब हर तरफ अंधेरा छा गया। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश होने लगी।

इस दौरान ऑफिस जाने के लिए घरों से निकले लोगों को अपने वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए प्रदेश में बूंदाबांदी, आंधी और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है।

सीएम योगी ने की अपील, अपनी सुरक्षा को दें प्राथमिकताइसके पहले, प्रदेश में संभावित खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। आंधी, तेज हवाओं और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।

मौसम विभाग की दी गई चेतावनी के अनुसार कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। किसानों से अपनी फसल और पशुधन का भी ख्याल रखने की अपील की है।

आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रहने का निर्देशसीएम योगी ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर के अंदर ही रखें। वहीं प्रशासन को भी पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राहत और बचाव टीमों को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है, लेकिन जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button