Breaking Newsभारत

लखनऊ ताज होटल में लगी भीषण आग, 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

लखनऊ ताज होटल में लगी भीषण आग, 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ताज होटल के पार्किंग एरिया में भीषण आग लग गई है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हुई है और आग बुझाने में जुटी हुई है. हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है. यहां तक की रेस्क्यू टीम अंदर दाखिल भी नहीं हो पाई है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ताज होटल के पार्किंग एरिया में भीषण आग लग गई है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हुई है और आग बुझाने में जुटी हुई है. हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है. यहां तक की रेस्क्यू टीम अंदर दाखिल भी नहीं हो पाई है. आशंका जताई जा रही है कि कई लोग फंसे हो सकते हैं. मौके पर कई एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई है. यह होटल निर्माणाधीन बताया जा रहा है. विभूतिखंड थाने के पास बन रहा है यह होटल.

निर्माणाधीन ताज होटल की बेसमेंट पार्किंग में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में कर लिया है.पांच मंजिला बेसमेंट के पहले और दूसरे तल में भीषण आग लगी थी. बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य में लगी मशीनों में किसी फाल्ट के चलते आग लगी थी. स्मोक एग्जास्टर से धुआं बाहर निकाला जा रहा है. सीएफओ अंकुश मित्तल के मुताबिक कोई भी बेसमेंट में फंसा नहीं है. होटल निर्माण कार्य के करोड़ों रुपए का सामान फायर ब्रिगेड ने बचा लिया है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया. डीजी फायर सर्विस सुजीत पांडे कर रहे हैं फायर फाइटिंग की मॉनिटरिंग.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button